संकटग्रस्त महिलाओं विधवा, निराश्रित, तिरस्कृत एवं परित्यक्ता को आश्रय व सहारा प्रदान करने तथा निःशुल्क परिपालन व पुर्नवास करना एवं बच्चों तथा महिलाओं की मानव तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण से पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास और उन्हें समाज में पुनः जोड़ने के लिए पूर्व में संचालित स्वाधार गृह एवं उज्जवला गृह को समाहित करते हुए भारत शासन की अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत शक्ति सदन योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 04 शक्ति सदन का संचालन कोरबा, कोरिया, बिलासपुर एवं सरगुजा जिले में स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना में केन्द्र एवं राज्य का अंशदान 60ः40 का है।
संस्था में इन महिलाओं के निःशुल्क आवास, भरण-पोषण, चिकित्सा/स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षण, प्रशिक्षण, विधिक सहायता और पुर्नवास व्यवस्था की जाती है।
सम्पर्कः-सम्बन्धित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी।
मिशन शक्ति की दिशा निर्देश-
क्र |
जिला का नाम |
शक्ति सदन संचालनकर्ता संस्था का नाम |
सम्पर्क नं. |
1 |
बिलासपुर |
संस्कार ज्ञानपीठ शिक्षण समिति, पुराना आरटीओ ऑफिस के पीछे, नेहरू नगर, बिलासपुर (छ.ग.) |
- |
2 |
सरगुजा |
मानव संसाधन संस्कृति विकास परिषद् सरस्वती कुंज, दर्रीपारा, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छ.ग.) |
- |
3 |
कोरबा |
सोशल रिवाईवल ग्रुप आफ अर्बन रूलर एण्ड ट्रायबल एरीगेशन कालोनी चैक दर्री पोस्ट जमनीपाली कोरबा |
098266-80190 |
4 |
कोरिया |
छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान, सिविल कोर्ट के पीछे कोरिया |
099771-84172 |