भवन निर्माण

आंगनबाड़ी भवन-1
आंगनबाड़ी भवन-2

आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवाओं के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु स्वयं का भवन नितांत आवश्यक है। इस आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में कुल स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र 52474 केे विरूद्ध अब तक 44809 आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत किए गए है। आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृति विभिन्न योजनाओं जैसे- केन्द्र प्रवर्तित योजना, अतरिक्त केन्द्रीय सहायता योजना, वित्त आयोग, ग्राम उत्कर्ष योजना, बी.आर.जी.एफ., मनरेगा के समन्वय इत्यादि से की गई है। वर्तमान में आंगनबाड़ी भवनों की निर्माण लागत 6.45 लाख है।
विगत वर्ष 2015-16 से अब तक विभाग एवं मनरेगा के समन्वय से 11338 आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत किये गये है, जिसमें विभाग द्वारा राशि रूपये 1.45 लाख की राशि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) को प्रदान की जाती है शेष राशि की व्यवस्था मनरेगा से की जा रही है। मनरेगा से स्वीकृत भवनों की जिलेवार संख्या निम्नानुसार हैः-

वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक मनरेगा अभिसरण से स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों की जानकारी

क्र. जिले का नाम वर्ष 2015-16 में मनरेगा अभिसरण से स्वीकृत आं.बा. भवनों की संख्या वर्ष 2016-17 में मनरेगा अभिसरण से स्वीकृत आं.बा. भवनों की संख्या वर्ष 2017-18 में मनरेगा अभिसरण से स्वीकृत आं.बा. भवनों की संख्या वर्ष 2018-19 में मनरेगा अभिसरण से स्वीकृत आं.बा. भवनों की संख्या वर्ष 2019-20 में मनरेगा अभिसरण से स्वीकृत आं.बा. भवनों की संख्या योग
1 बालोद 182 21 35 0 56 294
2 बलौदाबाजार 193 57 80 0 42 372
3 बलरामपुर 314 265 140 0 296 1015
4 बस्तर 216 104 153 0 0 473
5 बेमेतरा 129 14 26 0 36 205
6 बीजापुर 54 90 0 0 88 232
7 बिलासपुर 247 65 135 0 98 545
8 दंतेवाड़ा 9 14 105 0 114 242
9 धमतरी 3 0 3 0 27 33
10 दुर्ग 118 8 82 0 1 209
11 गरियाबंद 108 81 61 0 141 391
12 जांजगीर 90 19 43 0 31 183
13 जशपुर 130 142 422 0 0 694
14 कांकेर 173 135 164 0 0 472
15 कवर्धा 62 16 58 0 67 203
16 कोण्डागांव 179 208 245 0 0 632
17 कोरबा 136 70 119 0 125 450
18 कोरिया 47 105 117 0 13 282
19 महासमुंद 23 0 3 0 102 128
20 मुंगेली 98 37 31 0 71 237
21 नारायणपुर 64 72 111 0 0 247
22 रायगढ़ 352 229 242 0 263 1086
23 रायपुर 43 4 95 0 1 143
24 राजनांदगांव 186 104 66 0 53 409
25 सरगुजा 285 382 219 0 313 1199
26 सुकमा 205 97 50 0 0 352
27 सुरजपुर 286 110 152 0 62 610
कुल योग 3932 2449 2957 0 2000 11338

सूचना पट्ट