नारी शक्ति पुरस्कार

भारत शासन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं, विशेषकर कमजोर एवं साधानविहीन महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना, महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने एवं सकारात्मक कार्य, परंपरागत एवं गैर-परंपरागत क्षेत्रों में महिलाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहित करना, विज्ञान एवं तकनीकी, खेल, कला, सांस्कृतिक, सुरक्षा एवं संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास एवं महिलाओं के सम्मान इत्यादि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान/उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को राष्ट्रीय स्तर पर नारी शक्ति पुरस्कार दिये जाते हैं। पुरस्कार हेतु व्यक्तिगत श्रेणी में रूपये 2.00 लाख नगद एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। यह पुरस्कार प्रति वर्ष 08 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिया जाता है। यह पुरस्कार अधिकतम 15 महिलाओं को दिये जाने का प्रावधान है। इस पुरस्कार हेतु आवेदन भारत शासन के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल http://awards.gov.in पर ऑनलाईन आमंत्रित किये जाते है। 

 

सूचना पट्ट